विधायक ने आसरा कॉलोनी में असामाजिक तत्व व नशेड़ियों की रोकथाम को उच्च अधिकारियों को कराया अवगत

मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र के आसरा कॉलोनी असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है जहां पर आए दिन चोरी एवं लड़ाई झगड़े की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं कई दिन पूर्व नगर विधायक रितेश गुप्ता ने यहां पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसरा कॉलोनी का निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें क्षेत्र वासियों से यहां हो रही घटनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त हुई इसके बाद नगर विधायक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस पर अंकुश लगाने के लिए बात की इसके बाद 7 अक्टूबर सोमवार 2025 को बड़ी संख्या में थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ लाइन ने यहां कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया ।

मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व और नशेड़ी मंडराते हुए नजर आ जाते हैं नशेड़ियों की भी बहुत अधिक संख्या देखने को मिलती है जो कहीं पर भी नशा सामग्री लेकर नशा करने बैठ जाते हैं इस क्षेत्र में आसरा कॉलोनी व ढक्का की पुलिया के पास का क्षेत्र इन नशेड़ियों का मुख्य अड्डा बन चुका है जहां बड़ी संख्या में नशेड़ी नशा करते हुए दिखाई दे जाते हैं इससे कालोनी वासियों का जीना दुश्वार हो रहा है । कुछ दिन पूर्व भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता आसरा कॉलोनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तब उन्हें यहां हो रही घटनाओं और नशेड़ियों व सामाजिक तत्वों के विषय में कॉलोनी वासियों से जानकारी प्राप्त हुई इसके बाद नगर विधायक ने इसकी रोकथाम के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की तब सोमवार 7 अक्टूबर की शाम कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ क्षेत्राधिकार सिविल लाइन कुलदीप कुमार गुप्ता ,एसएचओ रविंद्र कुमार एसएचओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ आसरा कॉलोनी पहुंचे और यहां चेकिंग अभियान चलाते हुए कई लोगों को कार्यवाही की चेतावनी के साथ सख़्त हिदायत दी । अब हर रोज इस क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और अधिक आने से नशेड़ियों एवं सामाजिक तत्वों का जमावड़ा बहुत हद तक कम हो जाने से कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *