
पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद के बहुत से थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही सामने आने से नशा माफियाओ में भय का माहौल पनप रहा है और नशेड़ी युवाओं की संख्या में कमी आने से नशेड़ियों के आतंक से भी लोगों को राहत मिली है । कुछ इसी प्रकार का माहौल मुरादाबाद के मझोला थाने के बहुत से क्षेत्रों के साथ रामतलैया चौकी क्षेत्र ढक्का ,आसरा कॉलोनी,सूर्यानगर आदि क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है यह शांत माहौल मझोला थाने की रामतलैया चौकी पुलिस एवं जयंतीपुर चौकी पुलिस कार्यवाही की देन माना जा सकता है । क्योंकि 30 नम्बर 2025 को राम तलैया चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर केजीके कॉलेज खंडार के पास से बृजपाल उर्फ बिरजू पुत्र टीकाराम उम्र 25 निवासी विकास नगर आसरा कॉलोनी थाना मझोला को 480 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा । एक दिसम्बर 2025 की रात्रि रामतलैया चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने कार्यवाही करते हुए 1230 ग्राम चरस के साथ बबलू सैनी पुत्र हेमसिंह निवासी रामतलैया थाना मझोला को मनोहरपुर ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और दो दिसम्बर 2025 को जयंतीपुर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी सरिता नगर थाना मझोला को ढक्का की पुलिया के पास से 420 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया । मझोला पुलिस कि इस कार्यवाही के चर्चे खूब सामने आ रहे हैं ।


उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लंबे समय से नशा कारोबार खूब फल फूल रहा था जिन जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर अंकुश लगाने का जिम्मा था इस कारोबार को लेकर उन्हीं पर मिली भगत के सवालिया निशान लगातार खड़े हो रहे थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस और संज्ञान लेते हुए इस पर शक्ति दिखाई तब जिन पुलिस कर्मियों पर मिली भगत के आरोप सामने आ रहे थे उन जिम्मेदारों ने ही नशा कारोबारी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर डाली पुलिस की यह कार्यवाही पिछले कुछ दिनों से मझोला थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार सामने आ रही है इस कार्यवाही से नशा कारोबारिओं में भय का माहौल साफ नजर आया जिससे इस अवैध काले कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगने से और नशेड़ी व्यक्तियों की संख्या घटने से क्षेत्र में उनके आतंक से लोगों को राहत मिली जिससे क्षेत्र वासियों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की । पुलिस के इस कार्य की सराहना और प्रशंसा मझोला थाने की रामतलैया चौकी क्षेत्र में भी लोगों में देखने को मिल रही है क्योंकि इस क्षेत्र में भी लंबे समय से पुलिस की मिली भगत से जबरदस्त नशा कारोबार फल फूल रहा था और नशेड़ी युवाओं का आतंक हर रोज सामने आता था जिससे इस क्षेत्र में लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और वह इस पर अंकुश लगाने वाले जिम्मेदार लोगों को कोसते थे लेकिन अब इस क्षेत्र के क्षेत्रवासी भी पुलिस की प्रशंसा और सराहना करने में पीछे नहीं हैं ।

Leave a Reply