

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में अवैध प्रॉपर्टी डीलरों के द्वारा भोले भाले गरीब लोगों को झांसे में लेकर निशाना बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं इन माफियाओं के बुलंद हौसलों के पीछे कहीं ना कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और नाकामी मानी जा सकती है । इन अवैध प्रॉपर्टी डीलरों पर सख्त कार्यवाही न होने से बहुत से लोग उनके कारनामों का निशाना बनते रहते हैं एक मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पर अवैध प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए हैं । इनका शिकार पीड़ित अब समस्या के समाधान को थाने से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक चक्कर काट रहा है बताते चलें यह पूरा मामला राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश चिम्यावली कोतवाली जनपद संभल निवासी को तीन बर्ष पूर्व आरोपी ओम प्रकाश राहुल पवन निवासी पीतल नगरी के द्वारा मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र मछरिया व दौड़बाग के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर झांसे में लेते हुए कई बार में 19 लाख रुपए ठग लिए आरोपियों से पीड़ित ने जब प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तब उसे रुपए हड़पने की जानकारी हुई जब इन लोगों से रुपये वापस मांगे गए तब यह टालमटोल करते रहे ज्यादा तकादा करने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए रुपए देने से इनकार कर दिया इसके बाद पीड़ित ने कटघर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से हमसाज हो गई है और सुनवाई नहीं कर रही थाने में सुनवाई न होने के कारण पीड़ित राजकुमार ने सोमवार 15 दिसंबर 2025 को मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के साथ रुपए दिलाने की गुहार लगाई है । प्लॉट के नाम पर रुपए हड़पने की घटना से पीड़ित दुखी एवं गमजदा होते हुए कहता है कि आरोपियों पर इस प्रकार की कार्यवाही की जानी चाहिए कि वह भविष्य में किसी भी मेरे जैसे व्यक्ति को ठगने के लिए अपना निशाना न बना सकें ।

Leave a Reply