
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में यातायात पुलिस और सिविल लाइन पुलिस की सराहनीय कार्यवाही देखने को मिली है वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर थाना सिविल लाइंस और यातायात पुलिस के द्वारा यह बड़ी कार्यवाही की गई जो बाइक सवार बुलेट बाइक में अवैध साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ते हुये मिले ऐसी 9 बुलेट बाइक सवार युवकों को पुलिस ने दबोचाकर सभी बाईकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया।

सिविल लाइन पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा बुलेट बाइक में अवैध पटाखेनुमा साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत ऐसे बाइक स्वरों पर सख्त कार्यवाही यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही है नियमों को ताक पर रखकर पटाखा फोड़ने वाले बुलेट सवारों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है कार्यवाही के दौरान ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग मचाने के कारण कई बुलेट मोटरसाइकिल को मौके पर ही सीज़ कर दिया गया, सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया की पुलिैस कि यह कार्रवाई आमजन,बुजुर्गों और मरीजों को होने वाली परेशानी को रोकने और सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भी की जा रही है। पुलिस ने जनता से कहा है कि यदि कोई पटाखा बुलेट बाइक चलाते हुए दिखे, यातायात पुलिस को सूचित सूचना दे सकते हैं, आम साइलेंसरों को बदलवाकर पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर के साथ पकड़े जाने पर न केवल चालान कट सकता है, बल्कि वाहन को ज़ब्त भी किया जा सकता है आज की गई इस कार्यवाही में सिविल लाइन पुलिस के द्वारा बाइको को थाने लाकर सीज कर दिया गया। और बाइक सवारो को सत्य हिदायत देते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पटाखा फोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही को देखकर बहुत से लोगों ने इसे सराहते हुए पुलिस के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की क्योंकि महानगर के बहुत से थाना क्षेत्र में बाइक के द्वारा बाइकों को मैं साइलेंसर बदलवाकर बहुत से युवा पटाखे छोड़ने वाला साइलेंसर लगाकर लोगों के लिए सर दर्द बन चुके हैं काफी समय से लोगों को ऐसे बाइक सवारों पर इसी प्रकार की कार्यवाही का इंतजार था जिस प्रकार की कार्यवाही यातायात पुलिस एवं सिविल लाइन पुलिस के द्वारा आज की गई है। इस कार्यवाही के साथ ही महानगर की जनता इस प्रकार की कार्यवाही ऐसे बाइक सवारों पर हर थाना क्षेत्र में देखना चाहती है ।

Leave a Reply