अवैध फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुंआ बन रहा बीमारियों का कारण

मुरादाबाद महानगर मझोला थाना क्षेत्र जयंतीपुर रोड़ ब्रह्मपुरी में लंबे समय से अवैध फैक्ट्रियां संचालित हो रही है जिनसे निकालने वाला धुआं बीमारियों का कारण बन रहा है । इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री संचालकों से की लेकिन वह इन लोगों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे बल्कि अभद्र व्यवहार करते हैं जिसके चलते आज सोमवार 15 अक्टूबर 2025 को कामिनी पत्नी बबलू ब्रह्मपुरी कुम्हारों वाली गली के सामने ट्रांसफार्मर के पास जयंतीपुर रोड निवासी ने अपने परिजनों सहित मुरादाबाद जिला कलेक्ट्रेड पर पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन में अपनी समस्या को बताते हुए कहा दिलीप,अमित की सिंघल इण्ड्रस्टीज के नाम से अवैध फैक्ट्री जयन्तीपुर रोड ब्रहम्पुरी ट्रांसफार्मर के पास है और नितिन लाला नाम का व्यक्त्ति अवैध रूप से स्टील फैक्ट्री चला रहा है जिसमे अत्यधिक धुआं व गन्दगी होने की वजह से प्रदूषण होता है जिससे मौहल्ले वालों का जीना दूभर हो गया है। व लोगों में अत्यधिक बीमारी हो रही है और बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही है। प्रार्थिनी का घर उक्त फैक्ट्री के बिल्कुल सामने व बराबर में है, जिसके प्रदूषण व ध्वानि की वजह से प्रार्थिनी को सास लेने में परेशानी होती है व पति हार्ट के मरीज बन चुके है, उनका व प्रार्थिनी का इलाज जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में चल रहा है। (जिला चिकित्साल के इलाज के पेपर संलग्न है।) यदि उक्त लोगों से कोई कुछ कहता है,तो वह गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हैं । और ऐलानिया कहता है कि हम सभी अधिकारियों में पैसा बांटते है हमारा कोई कुछ नही कर सकता है। हम तुम लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा देगे । मोहल्ले वालों ने इन लोगों की पूर्व में भी कई बार शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है । अवैध फैक्ट्री संचालकों पर कार्यवाही न होने से इनके हौसले बुलंद हो चुके हैं जिसके चलते यह शिकायतकर्ताओं से कभी भी अभद्र व्यवहार करने से नहीं चूकते और क्षेत्र वासियों की समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है यदि जल्द ही इस और कोई कार्यवाही नहीं की गई तब यहाँ कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है । जिलाधिकारी से निवेदन है कि वह इस और तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्र वासियों की समस्या का त्वरित निस्तारण करने को निर्देशित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *